# छिद्दरवाला में चोरी की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप
**पहली किरण न्यूज़ | रिपोर्ट**रोहित निषाद
छिद्दरवाला क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटना के बाद पुलिस से शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी किया गया मोबाइल कथित रूप से करीब **20–21 वर्ष की उम्र के लड़कों** द्वारा चोरी किया गया था। बताया जा रहा है की छिदरवाला के टोया नामक जगह पर युवक नहा रहें थे और अपना फोन वस्त्र में रखा जिस पर आरोपी नजर रख मौका देख वस्त्र सहित फरार हों गए
शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद मोबाइल पर एक फोन कॉल भी आई, जिससे मामले को लेकर संदेह और बढ़ गया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार इससे पहले एक युवक को भी संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया था। युवक की उम्र करीब 20–21 वर्ष बताई गई है। उसके बाल पीछे से छोटे थे, उसने काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी और उसका रंग सांवला बताया गया है। हालांकि चेहरा स्पष्ट रूप से नहीं देखा जा सका, इसलिए उसकी पहचान की पुष्टि नहीं हुई है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से मोबाइल चोरी की घटना की जांच करने, मोबाइल के IMEI नंबर के आधार पर उसे ट्रेस करने और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
**मोबाइल के IMEI नंबर:**
IMEI 1: 352389713399435
IMEI 2: 352389713271758
स्थानीय लोगों का भी किसी प्रकार से किसी सहायता का न करना भी अपराध को बढ़ावा है जबकि आसपास के लगे कैमरे से अपराधी की पहचान हों सकती है क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस को गंभीरता से जांच कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
**पहली किरण न्यूज़ 24X7**
*सच की पहली किरण के साथ जनता की अनसुनी आवाज*




