ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा टला, उज्जैनी एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतरीं

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा टला, उज्जैनी एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतरीं

 

ऋषिकेश। योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार उज्जैनी एक्सप्रेस शंटिंग के दौरान अचानक पटरी से उतर गई, जिससे ट्रेन की तीन बोगियां प्रभावित हुईं। घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। राहत की बात यह रही कि घटना के समय ट्रेन में यात्री मौजूद नहीं थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल रेलवे प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा है।

संपादक – रोहित निषाद

Leave a Comment

और पढ़ें