भगवानपुर क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर 135वीं जयंती, भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत

भगवानपुर क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर 135वीं जयंती, भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत

भगवानपुर से आशिफ जी की रिपोर्ट 

बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलकर ही समता मूलक समाज की स्थापना की जा सकती है: ममता राकेश

भगवानपुर । क्षेत्र में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विधायक ममता राकेश ने भगवानपुर, किशनपुर जमालपुर, मौलना, महेश्वरी, भलस्वागाज, खेलपुर, सरठेडी, फकरेडी, सिरचंदी, बडेडी, रुहालकी दयालपुर, मानकपुर आदि गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ममता राकेश ने कहा कि बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलकर ही समता मूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने न केवल सदियों पुरानी अनेक रूढ़िवादी परम्पराओं को तोड़ने का साहस किया अपितु सामाजिक न्याय के ढांचे को मजबूती दी। सामाजिक बदलाव के जन आंदोलनों की कमान महिलाओं को सौंपकर उनकी शक्ति को शिक्षा और संघर्ष से जोड़ा और संवैधानिक अधिकारों की राह दिखाई। राष्ट्र के निर्माण में देश को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और संघर्ष के मुद्दों पर चिंतन करने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने जीवन में शिक्षा और संघर्ष के माध्यम से बड़ी- बड़ी चुनौतियों को हल किया। भारत मां के इस वीर सपूत को भारत सहित विश्वभर में सामाजिक न्याय के पैरोकार के रूप में याद किया जाता है।

 

संपादक रोहित निषाद पहली किरण न्यूज़ 24X7

Oplus_131072

Leave a Comment

और पढ़ें