एकता विहार, देहरादून में व्यावसायिक प्रशिक्षकों का धरना 9वें दिन भी जारी

एकता विहार, देहरादून में व्यावसायिक प्रशिक्षकों का धरना 9वें दिन भी जारी
स्थान: एकता विहार, देहरादून
दिनांक: आज 2 मई 2026
एकता विहार, देहरादून में व्यावसायिक प्रशिक्षकों का धरना आज 9वें दिन भी शांतिपूर्ण एवं संगठित रूप से जारी रहा। अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रशिक्षक लगातार आंदोलनरत हैं।


आज धरना स्थल पर पूर्व विधायक श्री भीम लाल आर्य जी ने पहुंचकर प्रशिक्षकों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान प्रशिक्षकों ने अपनी मांगों एवं लंबे समय से चली आ रही परेशानियों को विस्तार से उनके समक्ष रखा।
पूर्व विधायक श्री आर्य जी ने प्रशिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे इस विषय को संबंधित विभाग एवं सरकार के समक्ष उठाएंगे तथा समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
धरना स्थल पर उपस्थित प्रशिक्षकों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर उचित एवं ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आज भी बड़ी संख्या में प्रशिक्षकों की उपस्थिति रही, जिससे उनकी एकजुटता एवं संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
व्यावसायिक प्रशिक्षक एकता जिंदाबाद।

संपादक -रोहित निषाद

← Back

Thank you for your response. ✨

 

Leave a Comment

और पढ़ें