ब्रेकिंग न्यूज़ | देशभर में लागू हुए नए श्रम कानून
केंद्र सरकार ने देश में नए लेबर कोड लागू कर दिए हैं, जिससे मजदूरों और कर्मचारियों की सैलरी, काम के घंटे, ओवरटाइम, पीएफ और महिला कर्मचारियों से जुड़े कई नियम बदल गए हैं। अब पुराने 29 श्रम कानूनों की जगह 4 नए श्रम कोड लागू होंगे।
नए कानून की बड़ी बातें:
• सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे काम का नियम लागू।
• ओवरटाइम करने पर दोगुना भुगतान मिलेगा।
• समान काम पर महिला और पुरुष को समान वेतन।
• महिला कर्मचारियों को 26 हफ्ते की मातृत्व छुट्टी।
• 40 वर्ष से अधिक कर्मचारियों का मुफ्त वार्षिक हेल्थ चेकअप।
• पीएफ और इन-हैंड सैलरी में बदलाव संभव।
• नौकरी जाने पर री-स्किलिंग फंड से नई ट्रेनिंग मिलेगी।
सरकार का कहना है कि इन नए कानूनों से कर्मचारियों को बेहतर सुरक्षा मिलेगी और उद्योगों में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। वहीं कई कर्मचारी संगठनों ने इन नियमों पर मिश्रित प्रतिक्रिया दी है।
पहली किरण न्यूज़ 24×7
रिपोर्ट : रोहित निषाद





