बदलते मौसम में स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान: डॉक्टर विकास जी की सलाह
रिपोर्ट: रोहित निषाद
पहली किरण न्यूज़ 24×7
बदलते मौसम के बीच लोगों में उल्टी, दस्त और कमजोरी जैसी समस्याएं तेजी से देखने को मिल रही हैं। इस संबंध में डॉक्टर विकास जी ने आमजन को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है ।
डॉक्टर विकास जी के अनुसार बदलते मौसम और खानपान में लापरवाही के कारण उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं होना आम बात है, लेकिन समय रहते सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस समय शरीर में पानी की कमी न होने दें और अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें।
साथ ही ओआरएस घोल, ताजे फल और फ्रूट्स का सेवन लाभदायक रहेगा। उन्होंने लोगों को तेज धूप से बचने की भी सलाह दी। डॉक्टर विकास जी ने कहा कि धूप में निकलते समय सनस्क्रीन क्रीम का उपयोग करें और काले कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि इससे गर्मी अधिक लगती है।
उन्होंने कहा कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
अंत में डॉक्टर विकास जी ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी और सही खानपान अपनाकर लोग मौसमी बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
संपादक -रोहित निषाद
पहली किरण न्यूज़ 24×7
web-www.pahalikirannews24X7.इन






