ऋषिकेश में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान सम्पन्न

ऋषिकेश में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान सम्पन्न

 

भारतीय जनता पार्टी के जिला ऋषिकेश अंतर्गत रायवाला मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान-2026 का दो दिवसीय कार्यक्रम सात सत्रों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिला प्रभारी दान सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु संगरानी, ज्योति सजवान, दीप्ति भारद्वाज रावत, पंकज गुप्ता तथा प्रेमचंद्र अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र तड़ियाल ने की, जबकि राजपाल नेगी, मोहित शर्मा, सरदार बलविंदर सिंह, संदीप गुप्ता (पूर्व राज्य मंत्री) एवं सतपाला सैत्री सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, बूथ पालक गणेश रावत, मंडल महामंत्री सुंदरलाल गोड व मनोज डंगवाल, मंडल उपाध्यक्ष विनोद भट्ट, बबीता रावत, हुकम रागंड, कमला कुमार तथा मंडल मंत्री मनोज शर्मा, मनीष कुकरेती, अर्जना चौहान, प्रमोद धनाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया प्रभारी अतुल शर्मा एवं मीडिया प्रभारी रेनू शर्मा, विजय शर्मा व सुरेंद्र रायल की भी सक्रिय भागीदारी रही।

 

 

 

इसके अलावा प्रदेश, जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य तथा BLA-2 सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

✍️ रिपोर्ट: रोहित निषाद

Leave a Comment

और पढ़ें