📰 ब्रेकिंग न्यूज़ | ऋषिकेश में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी


सड़क की साइड लेन में दौड़ रहे ई-रिक्शा, हादसों का बढ़ा खतरा
ऋषिकेश | रिपोर्ट:
पर्यटन नगरी ऋषिकेश में इन दिनों ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर की 2 लेन सड़कों पर जहां दोपहिया वाहनों के लिए साइड में जगह छोड़ी जाती है, वहीं अब उस जगह पर ई-रिक्शा चलने लगे हैं।
ई-रिक्शा चालक और अन्य 4 पहिया वाहन भी नियमों की अनदेखी करते हुए बाइक लेन में घुस जाते हैं, जिससे अचानक ब्रेक लगने, टक्कर और जाम की स्थिति बन रही है। खासकर हरिद्वार रोड और देहरादून रोड जैसे व्यस्त मार्गों पर यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है।
स्कूल और ऑफिस समय में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब संकरी लेन में ई-रिक्शा और बाइक आमने-सामने आ जाते हैं। कई बार छोटे-छोटे हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इस पर सख्त कार्रवाई नहीं हो पाई है।
यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह समस्या बड़े हादसों का कारण बन सकती है।
साइड लेन में ई-रिक्शा चलाने पर रोक लगे
ट्रैफिक पुलिस नियमित चेकिंग करे
नियम तोड़ने वालों पर चालान होl
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
✍️ विशेष रिपोर्ट:
रोहित निषाद | पहली किरण न्यूज़ 24×7



