बिना सिलेंडर पहुंचे ‘डिलीवर’ का सन्देश तो दिखा, लेकिन सिलेंडर घर तक पहुंचा हि नहीं रिपोर्ट: रोहित निषाद (संपादक)

 

पहली किरण न्यूज़ 24×7

बिना सिलेंडर पहुंचे ‘डिलीवर’ का सन्देश तो दिखा, लेकिन सिलेंडर घर तक पहुंचा हि नहीं

 

रिपोर्ट: रोहित निषाद (संपादक)

 

शहर में गैस वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक उपभोक्ता ने आरोप लगाया है कि 11 तारीख को बुक किए गए गैस सिलेंडर की डिलीवरी का मैसेज तो समय पर प्राप्त हो गया, लेकिन वास्तविकता में सिलेंडर घर तक पहुंचा ही नहीं।

 

हैरानी की बात यह है कि उपभोक्ता के मोबाइल पर डिलीवरी कन्फर्मेशन के साथ DAC (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) भी प्राप्त हो गया, जबकि उसने किसी को यह कोड साझा नहीं किया। इस घटना से साफ संकेत मिलता है कि डिलीवरी प्रक्रिया में कहीं न कहीं गंभीर लापरवाही या गड़बड़ी हो रही है।

उपभोक्ता का आरोप है कि गैस एजेंसी के कुछ कर्मियों द्वारा सिलेंडर को किसी अन्य व्यक्ति को दिया जा रहा है या ब्लैक में बेचने जैसी गतिविधियां हो सकती हैं। इस तरह की घटनाएं आम लोगों के भरोसे को तोड़ रही हैं।

 

मामले को लेकर शिकायत की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और Consumer Affairs Ministry सहित संबंधित गैस कंपनियों

—Indane Gas, Bharat Gas और HP Gas—से जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

 

जरूरत है सख्ती की

यदि समय रहते इस प्रकार की लापरवाही पर रोक नहीं लगाई गई, तो आम उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

पहली किरण न्यूज़ से रोहित निषाद कि रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें