दिनांक: 27 अप्रैल 2026
स्थान: देहरादून
“कल होगा विधानसभा का घेराव” — व्यावसायिक प्रशिक्षकों का बड़ा ऐलान
देहरादून के एकता विहार में जारी व्यावसायिक प्रशिक्षकों के धरने ने अब निर्णायक मोड़ ले लिया है। लगातार अनदेखी और विधानसभा में मुद्दा न उठाए जाने से आक्रोशित प्रशिक्षकों ने कल विधानसभा घेराव का बड़ा ऐलान किया है।
प्रशिक्षकों का कहना है कि 31 मार्च 2026 को व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम को अचानक बंद कर देने से लगभग 35,000 छात्रों का भविष्य अंधकार में चला गया है और 300 से अधिक प्रशिक्षक बेरोजगार हो गए हैं। इसके बावजूद अब तक न तो कोई ठोस निर्णय लिया गया और न ही विधानसभा में इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता दी गई।
धरना स्थल से एकजुट होकर प्रशिक्षकों ने स्पष्ट संदेश दिया—
“अब चुप नहीं बैठेंगे, हक लेकर रहेंगे।”
मुख्य मांगें:
व्यावसायिक प्रशिक्षकों को उनके मूल स्थान पर तत्काल पुनर्बहाल किया जाए
सम्मानजनक वेतनमान और हर वर्ष 10% वेतन वृद्धि सुनिश्चित की जाए
60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा (Job Security) के लिए स्थायी नीति बनाई जाए
महंगाई भत्ता (DA) लागू कर पूर्ण मानदेय दिया जाए
प्रशिक्षकों ने प्रदेश भर के सभी साथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस विधानसभा घेराव को सफल बनाएं और अपनी एकता की ताकत दिखाएं।
“जब तक न्याय नहीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।”
– व्यावसायिक प्रशिक्षक संघ







