Breaking News – रायवाला/छिदरवाला हादसा
छिदरवाला में सम्राट होटल के सामने एक सड़क हादसा सामने आया है।
बताया जा रहा है कि एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद एक ट्रैक्टर भी उसकी चपेट में आ गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
भीड़ बढ़ने के दौरान मामूली बात पर बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
मामले की सूचना मिलते ही रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मारपीट के अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
✍️ रिपोर्ट: रोहित निषाद
📺 पहली किरण NEWS 24X7




