35/45 दिन में गैस बुकिंग और किल्लत की खबर निकली भ्रामक

पहली किरण न्यूज़ 24×7

 

📢 35/45 दिन में गैस बुकिंग और किल्लत की खबर निकली भ्रामक, लोगों से सतर्क रहने की अपील

 

सोशल मीडिया पर इन दिनों “35/45 दिन बाद ही गैस बुकिंग होगी” और “देश में गैस की भारी किल्लत” जैसी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

लेकिन पहली किरण न्यूज़ की पड़ताल में यह दावा भ्रामक और अधूरी जानकारी पर आधारित पाया गया है।

 

🔍 क्या किया जा रहा है दावा?

वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि गैस कंपनियों ने नया नियम लागू कर दिया है, जिसमें उपभोक्ताओं को 35/45 दिन बाद ही अगली बुकिंग करने की अनुमति होगी। साथ ही गैस की भारी कमी भी बताई जा रही है।

 

❌ क्या है सच्चाई?

 

किसी भी गैस कंपनी या सरकार ने ऐसा कोई नया नियम लागू नहीं किया है

गैस सप्लाई सामान्य रूप से जारी है

कुछ क्षेत्रों में देरी हो सकती है, लेकिन इसे “किल्लत” कहना गलत है

 

👉अफवाहों पर ध्यान न दें

घबराकर अनावश्यक बुकिंग न करें

केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें

 

🗣️ पहली किरण न्यूज़ की सलाह:

सोशल मीडिया पर किसी भी खबर को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांचें।

 

✍️ रिपोर्ट: संपादक रोहित निषाद

Leave a Comment

और पढ़ें