व्यावसायिक शिक्षा बंद होने पर सड़कों पर उतरे प्रशिक्षक

प्रेस विज्ञप्ति (तत्काल जारी हेतु)

दिनांक: 24 अप्रैल 2026

🔴 बड़ी खबर: व्यावसायिक शिक्षा बंद होने पर सड़कों पर उतरे प्रशिक्षक

🔴 35,000 छात्रों का भविष्य अधर में, 300+ प्रशिक्षक बेरोजगार

 

31 मार्च 2026 से व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम को अचानक बंद किए जाने के विरोध में व्यावसायिक प्रशिक्षक संघ ने आज से धरना शुरू कर दिया है। इस फैसले से हजारों छात्रों की पढ़ाई रुक गई है और सैकड़ों प्रशिक्षक बेरोजगारी की स्थिति में पहुंच गए हैं।

 

आज संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल को ज्ञापन सौंपकर इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

 

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और तेज करते हुए प्रदेशभर में उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे।

 

➡️ “अब चुप नहीं बैठेंगे, हक लेकर रहेंगे” — व्यावसायिक प्रशिक्षक संघ

 

व्यावसायिक प्रशिक्षक संघ

रोहित निषाद संपादक (पहली किरण न्यूज़ 24×7)

Leave a Comment

और पढ़ें