व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम ठप — धरना दूसरे दिन भी जारी

दिनांक: _25/04/2026
स्थान: देहरादून
व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम ठप — धरना दूसरे दिन भी जारी, 35 हजार छात्र और 300 प्रशिक्षक प्रभावित
देहरादून। उत्तराखंड में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम को 31 मार्च 2026 से बिना किसी पूर्व सूचना के स्थगित किए जाने के विरोध में व्यावसायिक प्रशिक्षकों का धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशिक्षकों में इस निर्णय को लेकर भारी रोष देखा जा रहा है।
इस निर्णय के कारण लगभग 35,000 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई है, वहीं 300 से अधिक व्यावसायिक प्रशिक्षक बेरोजगारी की स्थिति में पहुंच गए हैं।

आज जारी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम में कक्षा 10 एवं 12 के व्यावसायिक (Vocational) विषयों में छात्रों का परिणाम 100% रहा, जो इस कार्यक्रम की गुणवत्ता और प्रशिक्षकों की मेहनत को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
वोकेशनल ट्रेनर एसोसिएशन, उत्तराखंड के अनुसार, यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित हो रहा था और छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान कर रहा था। इसके बावजूद कार्यक्रम को अचानक बंद कर दिया जाना पूरी तरह अनुचित है।
धरना स्थल पर उपस्थित प्रशिक्षकों ने सरकार से तत्काल समाधान की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
एसोसिएशन की प्रमुख मांगें:
1)पुनर्बहाली (Re-join): सभी प्रशिक्षकों को उनके मूल स्थान पर तुरंत पुनः बहाल किया जाए।
2)उचित वेतनमान: सम्मानजनक वेतन एवं प्रतिवर्ष 10% वृद्धि सुनिश्चित की जाए।
3)सेवा सुरक्षा: 60 वर्ष तक नौकरी की सुरक्षा हेतु स्थायी नीति बनाई जाए।
4)महंगाई भत्ता व मानदेय: महंगाई भत्ता लागू कर पूर्ण मानदेय प्रदान किया जाए।
एसोसिएशन ने सरकार से अपील की है कि इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई और प्रशिक्षकों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।
— समस्त व्यावसायिक प्रशिक्षक
वोकेशनल ट्रेनर एसोसिएशन, उत्तराखंड

संपादक -रोहित निषाद(पहली किरण न्यूज़ 24×7)

Leave a Comment

और पढ़ें